संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज। मंगलवार की सुबह ट्रैक्टर चालक ने अपने घर पर लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। कुछ माह से चालक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
गांव सिरमौरा बांगर निवासी मुकेश यादव (40) मंगलवार सुबह अपने घर के कमरे में बैठा था। पत्नी चंद्रक्रांति रसोई में खाना बना रही थी। तभी कमरे से गोली चलने की आवाज आई। चंद्रक्रांति रसोई से भागकर कमरे में गई तो पति लहूलुहान हालत में पड़ा था। पास में ही लाइसेंसी बंदूक भी पड़ी थी। चंद्रक्रांति के शोर मचाने पर देवर मुलायम सिंह यादव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस घटना की सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस को भाई मुलायम ने बताया कि कुछ माह से मुकेश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इससे वह ट्रैक्टर भी चलाने नहीं जाते थे। बंदूक का लाइसेंस मुकेश केे नाम था। पुलिस ने बंदूक कब्जे में ले लिया है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर मुकेश के हाथ व बंदूक के नमूने लिए। मुकेश की पत्नी चंद्रक्रांति, पुत्र ओमकार, पुत्री देवश्री का रो-रो कर बुरा हाल है।
अधेड़ महिला की संदिग्ध हालात में मौत
नवाबंगज। गांव कलौली निवासी एक पचास वर्षीय महिला की सोमवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने मंगलवार पुुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ राकेश कुमार ने बताया कि इस बारे में पुलिस को कोई सूचना नहीं मिली है।