फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में नाले गिरना व मछलियां मरना चिंताजनक :महंत कमल नयन दास

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अयोध्या श्रीराम मंदिर आंदोलन के अगुवाकार महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास महाराज ने कहा कि गंगा में नाले का पानी गिरना और मछलियों का मरना गंभीर मामला है।
विज्ञापन

इस पर प्रशासन को गंभीरता से काम करना चाहिए। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के सत्तारूढ़ दल नेशनल काॅन्फ्रेंस को आतंकवादी संगठन करार दिया। कहा कि धीरे-धीरे सबका इलाज होगा।
अयोध्या की श्रीमणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास पांचाल घाट स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। एक सवाल पर कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा था कि सरयू के अलावा किसी भी नदी का जल आचमन के योग्य नहीं है। यहां गंगा में नालों का गिरना और उसमें मछलियां मरना गंभीर बात है। प्रशासन के साथ आमजन को भी इस पर गंभीरता दिखानी चाहिए। सरकार बनने के बाद कश्मीर में हिंदुओं पर बढ़ती घटनाओं पर कहा कि नेशनल काॅन्फ्रेंस आतंकवादी संगठन हैै।
विज्ञापन

आने वाले समय में सबका इलाज हो जाएगा। अयोध्या का चुनाव हारने के सवाल पर कहा कि लोकसभा क्षेत्र में यादव-मुस्लिम अधिक हैं।
सपा ने अनर्गल प्रलाप किया। कहा कि अयोध्या के बाद हम काशी, मथुरा और पूरे देश के धर्मस्थलों को जीतेंगे। इस मौके पर आश्रम के महंत ईश्वरदास महाराज ब्रह्मचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें