फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथीखाना व भूसा मंडी के दो दर्जन घरों में भरा नाले का पानी

विज्ञापन
फतेहगढ़ के मोहल्ला हाथीखाना में गली में भरा पानी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
हाथीखाना व भूसा मंडी के घरों में भरा नाले का पानी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। एक घंटे की बरसात से हाथीखाना व भूसामंडी मोहल्ले के दो दर्जन से अधिक घरों में नाले का पानी भर गया है। इससे लोग परेशान हैं। लोगों का हजारों रुपये का सामान पानी से खराब हो गया। इसके बाद भी नगर पालिका के अधिकारियों ने कोई सुधि नहीं ली।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हाथीखाना से डॉ. बाल गोविंद के क्लीनिक के सामने से नाला मोहल्ला भूसामंडी होते हुए भखरामऊ की ओर गया है। नगर पालिका ने इस बार नाले की सफाई नहीं कराई। बुधवार सुबह एक घंटे की बरसात में नाला उफना गया।
विज्ञापन

नाले का पानी दोनों मोहल्लों के दो दर्जन से अधिक घरों में घुस गया। इस दौरान लोग घरों में सोए हुए थे। गंदा पानी घरों में घुसने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घरों में रखा हजारों रुपये का सामान खराब हो गया।
बाहर गलियों में भी दो फीट तक पानी भरने से आवागमन भी बंद हो गया। मोहल्ले के मोनू, संजय गुप्ता, जगदीश गुप्ता, लालजी मिश्रा ने बताया नाले की सफाई के लिए कई बार नगर पालिका के अधिकारियों से कहा था। इसके बाद भी नाले की सफाई नहीं कराई गई।
विज्ञापन

इससे बुधवार को लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मोहल्ले के लोगों ने चेतावनी दी कि इसके बाद भी नगर पालिका के अधिकारी नहीं चेते तो सड़कों पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें