फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा.कौस्तव ने ‘नीट’ में हासिल किया देश में 43वां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
लगन के साथ यदि लक्ष्य निर्धारित है तो सफलता अवश्य कदम चूमेगी। कुछ ऐसा ही जिले के लाल ने कर दिखाया। मात्र 24 साल की आयु में इस लाल ने नीट की परीक्षा में दिल्ली टॉप करने के साथ देश में 43वीं रैंक पाकर जिले का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि के लिए बुधवार को उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शहर के डा.ऋषिकांत जैन व डा.अलका जैन के बेटे डा.कौस्तव जैन ने कक्षा 6 तक फतेहगढ़ के सेंट एंथोनी स्कूल में पढ़ाई की। इसके बाद जनपद ग्वालियर के सिंधिया स्कूल में हास्टल में रहकर हाईस्कूल किया। डीपीएस दिल्ली से इंटर करने के बाद मौलाना आजाद मेडिकल कालेज दिल्ली में एमबीबीएस में दाखिला लिया।
नवंबर 2019 में उन्होंने चंडीगढ़ में पीजीआई की परीक्षा दी।इसमें 18वीं रैंक हासिल की। फिर नीट (पीजी) की तैयारी कर पांच जनवरी को परीक्षा दी। इसमें देश के करीब एक लाख 60 हजार बच्चे शामिल हुए। डा.कौस्तव ने 1200 अंक की इस परीक्षा में 78.16 फीसदी (938) अंक अर्जित कर पूरे देश में 43वीं रैंक पाई।
विज्ञापन

डा. जैन ने दिल्ली में टॉप करने के साथ जिला फर्रुखाबाद का नाम रोशन किया। बेटे की शानदार सफलता माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं है। डा. जैन ने बताया कि वह रेडियोलॉजी से एमडी एमएस करना चाहते हैं। दृढ़ निश्चय उन्हें सफलता की ओर लगातार ले जा रहा है।
आईएमए की अध्यक्ष डा.सुधा सिंह, सचिव डा.केएम द्विवेदी की ओर से बुधवार को पत्रकार वार्ता कर समारोह में डा. जैन को सम्मानित किया गया। उनकी मां आईएमए उपाध्यक्ष डा.अलका जैन, पिता डा.ऋषिकांत जैन, डा.आरके चटवाल, डा.बचानी, डा.एसके अग्रवाल, डा.नीरजा द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें