फर्रुखाबाद। राजेपुर ब्लाॅक क्षेत्र की ग्राम पंचायत हुसैनपुर राजपुर में कराए गए शौचालय निर्माण में डीपीआरओ को घपला मिला है। कई शौचालय मौके पर बने ही नहीं मिले।
कलक्ट्रेट सभागार में चार माह पूर्व हुई दिशा की बैठक में अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने ग्राम पंचायत हुसैनपुर राजपुर में शौचालय निर्माण में घोटाले का मुद्दा उठाकर जांच कराने के लिए कहा था। इस पर डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने गांव पहुंचकर जांच की। गांव में अब तक करीब 700 शौचालयों का निर्माण कराया जा चुका है।
डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने बताया कि करीब 10 प्रतिशत शौचालय मौके पर बने नहीं मिले हैं। इनकी अभी गंभीरता से जांच की जाएगी। इसी के बाद जांच रिपोर्ट कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। (संवाद)
-
लेखपाल ने नहीं किया भूमि का चिह्नांकन
फर्रुखाबाद। राजेपुर ब्लाॅक क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरसिंहपुर गहलवाार में 16 लाख रुपये की लागत से बन रही प्लास्टिक यूनिट का डीपीआरओ ने निरीक्षण किया। गांव में आरआरसी का निर्माण शुरू भी नहीं हो सका है। वहां बाउंड्रीवाॅल व शेड का निर्माण हो चुका है।
डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने बताया कि लेखपाल ने अभी भूमि का चिह्नांकन नहीं किया। इससे आरआरसी का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। भूमि के चिह्नांकन के लिए एसडीएम को अवगत कराया गया है। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक यूनिट में शीघ्र ही मशीन लगाकर काम चालू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही भूमि का चिह्नांकन होते ही आरआरसी का निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)