फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर मजिस्ट्रेट ही करा रहे लॉकडाउन का उल्लंघन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लॉकडाउन में सेक्टर मजिस्ट्रेट ही सेंध लगा रहे हैं। नलकूप विभाग के अधिकारियों के आने व जाने की सूचना प्रशासन को नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने गैर जनपद से आने वाले सभी अधिकारी व कर्मचारियों के आने-जाने पर रोक लगा दी है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में बाहर से आने वाले लोगों व भीड़ पर नजर रखने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं।
बेवर रोड स्थित नलकूप कालोनी गांव धंसुआ में आती है। यहां बिजली विभाग के एसडीओ जितेंद्र सिंह गुर्जर को बतौर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। यहां भी अधिकारी कानपुर व इटावा से आकर ड्यूटी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने नलकूप विभाग के अधिकारियों को होम क्वारंटीन करने के आदेश दिए। इसके बावजूद शनिवार को इटावा से नलकूप विभाग के अधिकारी आए और फील्ड में भी गए थे। जानकारी पर डीएम मानवेंद्र सिंह ने गैर जनपद जाने वाले अधिकारियों के नाम कंट्रोल रूम के रजिस्टर पर दर्ज कराए हैं। इनको क्वारंटीन कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें