फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने सोमवार शाम बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने ईओ को शहर में घूम रहे आवारा गोवंश पकड़वाने और घर-घर कूड़ा कलेक्शन कराने के निर्देश दिए।
डीएम मानवेंद्र सिंह ने कहा कि विकास कार्यों में शिथिलता व गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी बीडीओ को शिकायतों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसकी सीडीओ समीक्षा करेंगी। एसीएमओ को दवाओं की डिमांड व जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को भुगतान कराने व डीपीआरओ को पंचायत घरों का निर्माण तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने नगरपालिका ईओ से कहा कि शहर में अभियान चलाकर छुट्टा गोवंशों को पकड़कर गोशाला भेजा जाए। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पंजीकृत जोड़ों का 24 जुलाई को कायमगंज में विवाह कराने को कहा। डीएम ने पौधारोपण में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी
दी। डीएम ने कहा कि जिले के 120 परिषदीय स्कूलों में अभी तक कोई काम नहीं कराया गया हैै, इनमें शीघ्र ही काम शुरू कराया जाए। सीडीओ एम.अरून्मोली, एडीएम विवेक श्रीवास्तव, डीएफओ पीके उपाध्याय, डीसी मनरेगा, परियोजना निदेशक आदि मौजूद रहे।