फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने की मौजमस्ती और चिकित्सा पेशा से जुड़े लोग रहे मुस्तैद

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। हालात चाहे जो हों, डॉक्टरों को मुस्तैद रहना होता है। इसमें दिन या रात, आंधी-पानी अथवा संक्रामक बीमारी कुछ भी हो। अब बात करें कोरोना वायरस की, तो इसमें जनता कर्फ्यू के दौरान लोग अपने घरों में परिवार के साथ मौज-मस्ती करते देखे, मगर चिकित्सा पेशे से जुड़े लोग ड्यूटी पर मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में 24 घंटे डॉक्टर, फार्मासिस्ट, कक्ष सेवक और नर्स तैनात रहते हैं। सुबह आठ बजे से डा. अरिदमन सिंह, फार्मासिस्ट एसके मिश्रा और कक्षसेवक हरिकिशन, होतेलाल ने अपनी सेवाएं दीं। दो बजे इमरजेंसी के ईएमओ डा. अभिषेक चतुर्वेदी, चीफ फार्मासिस्ट संजीव कुमार, कक्ष सेवक प्रवीन और वीरेंद्र पहुंचे। डा. अभिषेक चतुर्वेदी शनिवार रात कोरोना के मरीज पहुंचने की आशंका से अस्पताल पहुंचे थे। रात 11 बजे के बाद ही घर गए थे।
पुलिस ने बंद कराई कोरियर की दुकान
फर्रुखाबाद। रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे एक बाइक सवार ठंडी सड़क से लालगेट की ओर आता दिखा तो ड्यूटी पुलिस कर्मियों ने रोका। उसने बताया कि वह कोरियर का काम करता है। राजेपुर जा रहा है। इस पर पुलिस कर्मियों ने उसे वापस कर दिया। पता चला कि आईटीआई चौराहे के पास स्थित कोरियर की दुकान खुली है और वहां से कई डिलीवरी मैनों को निकाला जा रहा है। इस पर तुरंत ही पुलिस बल दुकान पर पहुंचा और उसकी दुकान बंद करवा दी। हिदायत दी कि यह ठीक नहीं है। कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें