फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गलत फीडिंग से डॉक्टर हुए बकायेदार, घर की बिजली कटी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिजली विभाग के ठेकेदारों की लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। स्मार्ट मीटर लगाने वाली संस्था गलत फीडिंग कर रही है जिससे शहर के जाने-माने लोग भी बकायेदार हो रहे हैं। ऐसे में उनका कनेक्शन कट रहा है।
विज्ञापन


शहर में स्मार्ट मीटर लगाए जाने की जिम्मेदारी जीनस संस्था को मिली है। संस्था जिले में अभी तक लगभग 50 हजार से ज्यादा स्मार्ट मीटर लगा चुकी है। स्मार्ट मीटर लगाने के बाद फीडिंग में गड़बड़ी होने से उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो रही है। दो दिन पहले संस्था ने आवास-विकास कॉलोनी में डॉ. पीके श्रीवास्तव की फीडिंग किसी दूसरे व्यक्ति के नाम से कर दी जिस पर करीब सात-आठ हजार रुपये बकाया था। इसके बाद उनका कनेक्शन काट दिया गया। एक्सईएन शहरी कार्यालय में शिकायत करने पर उनका कनेक्शन जोड़ा गया। इसी तरह बिर्राबाग निवासी मनोज कुमार के स्मार्ट मीटर की भी फीडिंग गलत कर दी गई। जिसके नाम से मनोज कुमार के यहां स्मार्ट मीटर लगाया गया उस पर लगभग 70 हजार रुपये बकाया था। इसके चलते मनोज कुमार का भी कनेक्शन कट गया। उन्होंने भी जब बिजली विभाग में शिकायत की तो उनका कनेक्शन जोड़ा गया। यह तो दो मामले बानगी भर हैं। एक्सईएन शहरी बृजभान सिंह ने बताया कि संस्था के सुपरवाइजर भूपेंद्र सिंह को निर्देश दिए गए हैं कि वे सही से फीडिंग करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें