फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को ऑक्सीजन न मिलने से तीमारदारों ने डॉक्टर को पीटा, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑक्सीजन न मिलने डॉक्टर को पीटा, तोड़फोड़
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कोरोना संक्रमित को ऑक्सीजन न मिलने पर गुस्साए तीमारदारों ने एल- 2 अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारियों के साथ मारपीट कर तोड़फोड़ कर दी। बचाने पहुंचे सीएमओ कार्यालय के लिपिकों को जान से मारने की धमकी दी। जानकारी पर पुलिस पहुंची। कर्मचारी ने अज्ञात तीमारदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
फतेहगढ़ स्थित शहीद कौशलेंद्र सिंह अस्पताल को एल-2 लेवल का बनाया गया है। यहां कोरोना संक्रमित भर्ती हैं। उनको ऑक्सीजन न मिल पाने की शिकायत तीमारदारों को मिल रही थी। गुरुवार रात डॉ रूपेेश, कर्मचारी रंजीत, वरूण, कुलदीप, रोहित, प्रशांत ड्यूटी कर रहे थे।
विज्ञापन

लगभग 12 बजे तीमारदारों ने कोविड मरीजों को ऑक्सीजन न दिए जाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। डॉक्टर व कर्मचारियों ने समझाने का प्रयास किया तो तीमारदार गालीगलौज कर मारपीट करने लगे। बचने के लिए डॉक्टर व कर्मचारी इधर उधर भागने लगे। तीमारदारों ने कुर्सी मेज सहित अन्य सामान उठाकर फेंक दिया।
तोड़फोड़ व मारपीट की आवाज सुनकर कक्ष में बैठे सीएमओ कार्यालय के लिपिक ऋषिगोपाल तिवारी व अभिषेक मिश्रा बाहर आए। उन्होंने कर्मचारियों व डॉक्टर को बचाने का प्रयास किया। इस पर वह लिपिकों को जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन

मारपीट व तोड़फोड़ की सूचना पर पुलिस पहुंची। इससे पहले ही तीमारदार वहां से चले गए। शुक्रवार को ऋषिगोपाल तिवारी ने अज्ञात तीमारदारों के खिलाफ डॉक्टर व कर्मचारियों से मारपीट व तोड़फोड़ करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें