फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एल-1 अस्पताल में अनुपस्थित डाक्टर से स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी ने शुक्रवार सुबह सीसीटीवी कैमरे से एल-1 अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां अनुपस्थित मिले डॉक्टर से स्पष्टीकरण तलब किया है। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने एल-1 समकक्ष अस्पताल डॉ. अनार सिंह मेडिकल कॉलेज का ऑनलाइन निरीक्षण किया। संक्रमित मरीजों से फोन पर बात कर स्वास्थ्य व व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सीसीटीवी कैमरों से वार्डों के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था की मॉनीटरिंग की। इस दौरान डॉ. गौरव अनुपस्थित मिले। इस पर डीएम ने सीएमओ को डॉक्टर से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। अस्पताल में 58 मरीज भर्ती बताए गए। क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण कर रसोई में बने भोजन की गुणवत्ता देखी गई। रसोई में बेहतर सफाई के साथ भोजन बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डॉ. वंदना सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन

गैरहाजिर पांच कर्मचारियों का वेतन रोका, फार्मासिस्ट संबद्ध
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी ने शुक्रवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय का किया निरीक्षण किया। पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर डीएम ने इनका वेतन रोक दिया। वहीं फार्मासिस्ट को स्वास्थ्य विभाग से संबद्ध करने के निर्देश दिए। फतेहगढ़ स्थित श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय का जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने निरीक्षण किया। गंदगी मिलने पर जिलाधिकारी का पारा चढ़ गया। उन्होंने सफाई कराने के निर्देश दिए। इस दौरान लिपिक अतुल कुमार गौतम, नीरजा द्विवेदी, अजीत प्रताप सिंह, प्रशांत व संविदा कर्मी सुरजीत कुमार गैरहाजिर मिले। डीएम ने सभी कर्मचारियों का वेतन रोकते हुए विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं विभाग में तैनात फार्मासिस्ट महेश चंद्र को कोविड-19 के कार्य के लिए स्वास्थ्य विभाग से संबद्ध करने के लिए कहा। विभाग में मेधावी छात्र पुरस्कार योजना में मार्च के बाद कोई कार्य न होने पर पूछताछ की। सही जवाब न मिलने पर कर्मचारी महेश चंद्र से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें