फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन आरोग्य मेले में डाक्टर व एएनएम नदारद, कार्रवाई के आदेश

विज्ञापन
पिपर गांव में स्वास्थ्य केंद्र पर लगे जन आरोग्य मेले का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद: स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही धीरे-धीरे सामने आ रही है। शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को भी गंभीरता से नहीं लिया गया। रविवार को जन आरोग्य मेले में इसकी पोल खुल गई। जिलाधिकारी ने निरीक्षण में नदारद मिले दो डाक्टर व दो एएनएम के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। वहीं अव्यवस्थाओं पर मौजूद डाक्टरों की फटकार लगाई।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव धीरपुर, खिमसेपुर व पिपरगांव स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। प्रचार-प्रसार न होने से ग्रामीणों को इसकी जानकारी नहीं मिली। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने पिपरगांव के जन आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण किया। वहां मरीज व जनप्रतिनिधि के न मिलने पर डीएम का पारा चढ़ गया।
उन्होंने मौजूद चिकित्सक को जमकर फटकार लगाई। प्रचार के लिए छपवाए गए हैंडबिल भी नहीं मिले। मात्र चार मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिया गया। मेले में चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान द्विवेदी, निजी चिकित्सक डॉ. अनवर अहमद, एएनएम रोजी यादव व शकुंतला देवी अनुपस्थित मिलीं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने इनके विरुद्ध तत्काल विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए। डॉ. अंशुमान द्विवेदी का कहना है कि उनकी मेला रामनगरिया में एक माह की ड्यूटी लगी है। वह 12 घंटे की ड्यूटी कर आवास पहुंचे हैं। जन आरोग्य मेले में ड्यूटी लगाने की उन्हें जानकारी तक नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें