फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया ओपीडी में डॉक्टर नदारद, मरीज परेशान

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टर के आने का फिजीशियन कक्ष के बाहर इंतजार करते मरीज। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों को परेशानी हो रही है। फिजीशियन डॉ. अशोक कुमार को अचानक
विज्ञापन

जेल में ड्यूटी पर भेज दिया गया। उनके कमरे में कई मरीज 11 बजे तक इंतजार करते रहे। आर्थो सर्जन ने इमरजेंसी में बैठकर ओपीडी के मरीजों को देखा।
अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो पा रहा है। बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे फिजीशियन डॉ. अशोक कुमार का कमरा खोला गया। वे मरीजों को देखने
राउंड पर चले गए। इसके बाद सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त ने उन्हें जेल ड्यूटी पर भेज दिया गया। ऐसे में मरीज कमरे में बैठकर इंतजार करते रहे।
बाद में पहुंचे कर्मचारी ने उनके कमरे में ताला लगा दिया। इसी तरह आर्थो सर्जन डॉ. रिषिकांत वर्मा के अवकाश पर होने और डॉ. योगेंद्र मिश्र की इमरजेंसी ड्यूटी
होने की वजह से मरीज ओपीडी में उनके कमरे के सामने बैठे रहे। सुबह 11 बजे के बाद ओपीडी के मरीजों को इमरजेंसी में लाइन लगाकर देखा गया।
सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त ने बताया कि डॉक्टरों की कमी की वजह से कुछ दिक्कत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें