फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किताबें न पढाई और होगी अर्द्घवार्षिक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पढ़ाई की हालत दयनीय है। यहां किताबें तक नौनिहालों को उपलब्ध नहीं कराई जा सकी हैं। ये हाल अंग्रेजी माध्यम के लिए चयनित परिषदीय स्कूलों का है। इनमें आधा सत्र गुजरने के बाद अभी तक सभी प्रकार की किताबें बच्चों को नहीं मिलीं।
विज्ञापन

55 विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई को शिक्षक भी तैनात नहीं किए गए। बेसिक शिक्षा परिषद सचिव के आदेश पर 14 अक्तूबर से विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू होंगी। बच्चे बिना पढ़ेलिखे ही परीक्षा में बैठेंगे।
अंग्रेजी माध्यम के लिए वर्ष 2018-19 में बेसिक शिक्षा विभाग के 45 और वर्ष 2019-20 में 55 विद्यालयों का चयन हुआ है। वर्ष 2018-19 के विद्यालयों में एक प्रधानाध्यापक व चार सहायक अध्यापकों की बजाय दो-दो शिक्षक हैं। इनमें शिक्षामित्र पढ़ा रहे हैं। बाद के 55 विद्यालयों में आधा सत्र गुजरने के बाद भी शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई।
विज्ञापन

इनमें पूर्व में तैनात शिक्षकों से शिक्षण कराया जा रहा है। यहां पढ़ने वाले बच्चों के लिए अलग से किताबें मंगाई गई थीं। 24 में 15 प्रकार की किताबें जिले में आई हैं। इससे कक्षा एक से आठ के बच्चों को सभी प्रकार की किताबें नहीं मिली हैं।
55 नए विद्यालयों में शिक्षक और किताबें न होने से पढ़ाई चौपट है। ऐसे ही हालातों में सभी विद्यालयों में 14 अक्तूबर से अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू होंगी, जो 23 अक्तूबर तक चलेगी। इस संबंध में बेसिक शिक्षा परिषद सचिव ने कार्यक्रम बनाकर आदेश जारी कर दिया है।
परीक्षा कार्यक्रम
अर्द्धवार्षिक परीक्षा के लिए कक्षा एक से आठ तक के प्रश्नपत्र 5 अक्तूबर तक बनाए जाएंगे। 10 अक्तूबर तक प्रश्नपत्रों का मुद्रण एवं सील्ड पैकेट डायट प्राचार्य की कस्टडी में रखा जाएगा। 11 अक्तूबर से डायट प्राचार्य खंड शिक्षा अधिकारियों को सील्ड प्रश्नपत्र उपलब्ध कराएंगे।
12 अक्तूबर को बीईओ केंद्रीय विद्यालय(संकुल विद्यालय) के प्रधानाध्यापक को देंगे। वह परीक्षा के दिन विद्यालयों में प्रश्नपत्र पहुंचाएंगे। 14 से 23 अक्तूबर तक परीक्षाएं होगी। 24 व 25 को मूल्यांकन होगा। 30 अक्तूबर को परीक्षाफल तैयार किया जाएगा। 3 नवंबर को परीक्षाफल बांटा जाएगा।
यह है वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम
वार्षिक परीक्षा को 3 मार्च तक प्रश्नपत्र बनेंगे। 7 मार्च तक मुद्रण और सील पैकेट डायट प्राचार्य अपनी सुरक्षा में लेंगे। 12 मार्च को डायट प्राचार्य बीईओ को, 13 मार्च को बीईओ संकुल विद्यालय के प्रधानाध्यापक को प्रश्नपत्र के पैकेट देंगे। वह परीक्षा के दिन विद्यालयों में प्रश्नपत्र पहुंचाएंगे। 16 से 23 मार्च तक वार्षिक गृह परीक्षा होगी। 24 व 25 मार्च को मूल्यांकन, 28 व 29 मार्च को परीक्षाफल बनाकर 30 मार्च को बांटा जाएगा।
विज्ञापन

क्या कहते जिम्मेदार
बीएसए रामसिंह ने बताया कि जो किताबें नहीं आई हैं। उन्हें मंगाया जा रहा है। शिक्षकों की तैनाती की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें