फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद कूड़ा निस्तारण के नाम पर खानापूरी कर रही है। न तो कूड़ा निस्तारण हो रहा और न ही कीटनाशक का छिड़काव किया जा रहा है। केंद्र से तीन किमी पहले से कूड़े के ढेर लगे हैं। बुधवार को निरीक्षण के दौरान डीएम ने पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने और 15 दिन में कूड़ा निस्तारण की फोटोयुक्त रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने गुरुवार दोपहर आमिलपुर गांव में कूड़ा निस्तारण के लिए बने मैटेरियल रिकवरी फैसेलिटी (एमआरएफ) सेंटर का निरीक्षण किया। डीएम को निस्तारण केंद्र से तीन किमी पहले से सड़क किनारे गंदगी से ढेर मिले। केंद्र के आसपास कीटनाशक दवा का छिड़़काव भी नहीं किया जा रहा है। डीएम ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए सफाई के साथ ही कीटनाशक छिड़काव करने एवं पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कलेक्शन स्थल पर डंप कूड़े का निस्तारण न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सेंटर में काम शुरू न होने पर फटकार लगाई। पालिका अफसरों को निर्देश दिए कि 15 दिन में काम शुरू कर दिया जाए। कूड़ा निस्तारित होती हुई फोटो युक्त रिपोर्ट तैयार करके उपलब्ध कराने के निर्देश