फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: धान की कम खरीद पर डीएम नाराज

विज्ञापन
सातनपुर मंडी में धान क्रय केंद्र पर अभिलेख देखते डीएम संजय कुमार सिंह। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी ने सोमवार को सातनपुर मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। धान की कम खरीद देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को फटकारा और किसानों से संपर्क कर धान खरीद बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सातनपुर मंडी में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर तीन क्रय केंद्रों पर धान खरीद की जा रही है। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने मंडी पहुंचकर तीनों क्रय केंद्रों के अभिलेख देखे। लक्ष्य के सापेक्ष धान खरीद की स्थिति काफी खराब मिली।
अब तक विपणन शाखा के क्रय केंद्र पर 15,000 क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 4,400 क्विंटल, पीसीएफ केंद्र पर 4,000 क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 1800 क्विंटल और एफसीआई केंद्र पर 15,000 क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 972 क्विंटल धान खरीदा गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने धान की कम खरीद पर केंद्र प्रभारियों की फटकार लगाते हुए खरीद बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र प्रभारियों से कहा कि पिछले वर्ष जिन किसानों ने धान बेचा था, उनसे प्रतिदिन संपर्क कर धान खरीद बढ़ाएं। इसके साथ ही जिन किसानों का धान खरीदा गया है, उनसे संपर्क कर भुगतान का सत्यापन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें