फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: डीएम एसपी ने जेलों का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डीएम, एसपी ने जिला व सेंट्रल जेल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जेल की मैस में बने खाने की गुणवत्ता देखकर अस्पताल में बीमार बंदियों के हाल चाल लिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, एसपी विकास कुमार सोमवार को जिला जेल का निरीक्षण करने पहुंचे। डीएम, एसपी ने जेल की सुरक्षा के बारे में जानकारी की। टॉपटेन बंदियों की निगरानी के संबंध में जेल प्रशासन से बात की। इसके बाद जेल की मैस में बने खाने की गुणवत्ता परखी और अस्पताल में बीमार बंदियों के हाल चाल लिए। जेल में पौधारोपण किया। इसके बाद अधिकारियों ने सेंट्रल जेल का निरीक्षण किया। यहां बंद हाईप्रोफाइल बंदियों की सुरक्षा व निगरानी के बारे में जानकारी की। इसके साथ ही इन बंदियों से मुलाकात करने वाले लोगों को पूरा ब्योरा रखने के निर्देश दिए। यहां भी मैस में बने खाने की गुणवत्ता परखी और अस्पताल में दवाओं के स्टॉक के बारे में जानकारी की। कई बंदियों से समस्याएं पूछीं और उनका निराकरण करने के आदेश दिए। जिला जेल में अधीक्षक भीमसेन मुंकुंद व सेंट्रल जेल में जेलर बद्री प्रसाद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें