फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रिश्वत लेकर ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ने में सिवारा चौकी इंचार्ज निलंबित

Tue, 01 Aug 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बाढ़ पीड़ित ग्रामीण का मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को 32 हजार रुपये लेकर छोड़ने में चौकी इंचार्ज सिवारा को एसपी ने निलंबित कर दिया। चार सिपाहियों को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कंपिल थाना क्षेत्र के गांव रौकरी निवासी महेश चंद्र व भाई रामकिशोर ने एसपी विकास कुमार को प्रार्थनापत्र दिया था। इसमें आरोप लगाया कि मकान बाढ़ के पानी से घिरा है। दरवाजे पर मिट्टी डालने के लिए खेत से ट्रैक्टर-ट्राली में मिट्टी लेकर आ रहे थे। रास्ते में चौकी के चार सिपाहियों ने ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया और छोड़ने के नाम पर 50 हजार की मांग की थी। प्रधान की मौजूदगी में 32 हजार रुपये लेकर ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ा गया था। दूसरे दिन तीन हजार रुपये व अंग्रेजी शराब की बोतलें देने की बात सिपाहियों ने की थी। इस मामले में एसपी ने सीओ कायमगंज सोहराब आलम को जांच के आदेश दिए थे। सीओ की जांच रिपोर्ट मिलने पर एसपी ने चौकी इंचार्ज सिवारा बलवीर सिंह को निलंबित कर दिया। चौकी के सिपाही रोहित शुक्ला, सचिन गौड़, राहुल चौहान, फूल सिंह को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें