फर्रुखाबाद। घर में घुसकर मारपीट करने में पुलिस ने दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मारपीट में घायल मां-बेटेे का मेडिकल कराया।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवदिया निवासी ममता कटियार गुरुवार रात अपने घर में थी। मध्य प्रदेश के जनपद इंदौर निवासी देवर अजीत कटियार, देवरानी गुड्डी कटियार घर पर आए और बंटवारे के विवाद में गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर लात-घूसों से मारपीट कर दी।
ममता कटियार के हाथ में चोट लग गई। शोर सुनकर बचाने आया पुत्र शुभम कटियार के साथ भी मारपीट की।
पुलिस ने ममता कटियार की तहरीर पर अजीत कटियार, गुड्डी के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया।
दूसरे पक्ष से अजीत ने ममता व उनके पुत्र के खिलाफ बंटवारे के विवाद में मारपीट कर रुपये व जेवर लूटने का आरोप लगाकर तहरीर दी। कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने मौके पर जाकर जांच की।