फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसीनरेटर की खरीद में डीएम गठित करेंगे जांच कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम इंसीनरेटर खरीद की कराएंगे जांच
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। ग्राम पंचायतों के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लगने वाले इंसीनरेटर की फिरोजाबाद से हुई सेंट्रलाइज खरीद का जिलाधिकारी ने संज्ञान ले लिया है। वे सीडीओ की आख्या से संतुष्ट नहीं हैं और खरीद में किसी जिम्मेदार के संलिप्त होने की आशंका जताई। इसके लिए वह खुद जांच कमेटी गठित करेंगे।
ग्रामीण क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में आपरेशन कायाकल्प के तहत इंसीनरेटर लगाए जा रहे हैं। ग्राम पंचायतों की जगह फिरोजाबाद से सेंट्रलाइज खरीद कर ब्लाकों में इंसीनरेटर पहुंचाए जा रहे हैं। कमालगंज ब्लाक में एक साथ 49 इंसीनरेटर आने पर भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक कटियार ने समर्थकों ने हंगामा कर दिया। इसी के बाद मामला तूल पकड़ गया। अन्य ब्लाकों की ग्राम पंचायतों में इंसीनरेटर, थर्मल स्कैनर व पल्स ऑक्सीमीटर ब्लाक स्तर से वितरित किए गए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी डा.राजेंद्र पैंसिया ने इस मामले में आख्या प्रस्तुत की। इससे जिलाधिकारी संतुष्ट नहीं हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि उन्होंने पहले ही निर्देश दिये थे कि कोई भी व्यक्ति इस तरह की खरीद न करे जो शासनादेशों के विपरीत हो। एक ही फर्म से सामग्री की खरीद में किसी व्यक्ति का सम्मिलित होना प्रतीत होता है।
विज्ञापन

एक ही फर्म से सामग्री आपूर्ति का आदेश कैसे दिया गया, इसकी गहन जांच की कराई जाए। ग्राम पंचायतें इंसीनरेटर खरीद के लिए स्वतंत्र हैं। एक साथ इंसीनरेटर कैसे खरीदे गए हैं, इस पर जिलाधिकारी ने सीडीओे से 15 दिन में आख्या मांगी है। हालांकि सीडीओ ने जांच कमेटी गठित की थी, उसमें कायमगंज एसडीएम स्थानांतरित हो चुके हैं, पीडी व डीपीओ खुद ही ब्लाक शमसाबाद व बढ़पुर के प्रभारी बीडीओ हैं। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि वह अपने स्तर पर कमेटी गठित कर विस्तृत जांच कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें