फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जमीन पर कब्जे की शिकायत पर डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Sat, 23 Aug 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। थाना दिवस में शनिवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर आई महिला ने आत्महत्या की धमकी दी तो डीएम ने नाराजगी जताई। फतेहगढ़ कोतवाली में पीड़ितों ने अपर पुलिस अधीक्षक को आप बीती बताई। शमसाबाद थाने में पसियापुर निवासी कुसमा देवी ने शिकायत की कि हमारी जमीन पर गांव के कुछ ग्रामीण कब्जा किए हैं। महिला ने आत्महत्या करने की भी धमकी दी। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए थानाध्यक्ष को दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। बांसखेड़ा के प्रधान जुबेर खां ने बाढ़ राहत सामग्री वितरण कराए जाने की मांग की।
प्रधान ने लेखपाल पर आरोप लगाया कि उन्होंने हमारी ग्राम सभा को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित नहीं किया। न ही बाढ़ पीड़ितों की लिस्ट बनाई। रोशनाबाद निवासी अरुण गंगवार ने भी खेत पर कब्जे की शिकायत की। 10 शिकायती पत्र आए। डीएम ने तहसीलदार अनवर हुसैन को जमीनी विवाद जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डीएम व एसपी ने नगर पंचायत के मोहल्ला सिकंदरपुर में नवनिर्मित पानी टंकी का भी निरीक्षण किया। फतेहगढ़ कोतवाली में एएसपी डॉ. संजय कुमार सिंह ने पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कोतवाल रणविजय सिंह को प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। जहानगंज प्रतिनिधि के अनुसार प्रभारी थानाध्यक्ष लव कुमार ने समस्याएं सुनीं। राजस्व संबंधी चार प्रार्थना पत्र आए। किसी का भी निस्तारण नहीं हुआ। नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार एसडीम गजराज सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जमीन संबंधी तीन मामले थाने पहुंचे। दो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। एक के निस्तारण के लिए टीम गठित कर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें