शमसाबाद। नगर पंचायत की कान्हा गोशाला का रविवार को जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। भूसा कम देख उन्होंने नाराजगी जताई। ईओ से सहयोग लेकर भूसा की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
कस्बा के बाहर स्थित कान्हा गोशाला में 359 गोवंश हैं। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने निरीक्षण के दौरान भूसा गोदाम देखा। वहां एक दिन के लिए ही भूसे का भंडारण मिला। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए ईओ से पूछताछ की।
ईओ आशीष कुमार ने बताया कि रात तक भूसा आ जाएगा। डीएम ने कहा कि कस्बा के व्यापारियों से भूसा के सहयोग के लिए कहें। उन्होंने कायमगंज एसडीएम को गोवंशों के लिए 15 दिन के अंदर भूमि तलाश कर चरागाह की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने एसडीएम व ईओ के साथ गोशाला में पौधा रोपण भी किया।