फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने कलक्ट्रेट में झंडारोहण कर दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गांधी जयंती पर रविवार को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने झंडारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद सभी अधिकारी व कर्मचारियों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के साथ एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति व नगर मजिस्ट्रेट ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। पुलिस लाइन में एसपी अशोक कुमार मीणा, कचहरी में जिला जज अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने गांधी के विचारों पर प्रकाश डाला।
सीडीओ एम.अरून्मोली ने होमगार्ड कार्यालय फतेहगढ़ में चंदन का पौधा लगाकर समापन किया। जिला कमांडेंड डीएन सिंह ने होमगार्डों के साथ कई प्रकार के पौधे लगाए। होमगार्ड विपिन कुमार व आकाश कुमार को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने लोहिया अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए। कांग्रेस नेताओं ने कार्यालय में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
कुष्ठ मुक्त रोगियों को किट व मिठाई दी
फर्रुखाबाद। गांधी जयंती पर पांचाल घाट स्थित कुष्ठ मुक्त आश्रम में एसीएमओ डॉ. हनी मल्होत्रा पहुंचीं। उन्होंने आश्रम में रह रहे 73 कुष्ठ रोगियों को सेल्फ केयर किट (बीटाडीन लोशन, ट्यूब व बैंडेज) के अलावा मिठाई व फल वितरित किए। राजेपुर में ब्लाक प्रमुख पल्लव सोमवंशी ने ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
बीडीओ कौशल कुमार गुप्ता, एडीओ अजीत पाठक ने महात्मा गांधी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव अलावलपुर स्थित वृद्धाश्रम में कार्यक्रम हुआ। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जटवारा जदीद सेवा केंद्र पर पर कार्यक्रम हुआ। सेवा समिति फर्रुखाबाद ने टाउनहॉल स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसमें संस्थापक फारियाब खान, अनवर पठान आदि मौजूद रहे।
सपा के मंदीप यादव की देखरेख में कार्यक्रम हुआ। इसमें ओम प्रकाश शर्मा, बेचेलाल लाल यादव, बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
बच्चों को महापुरुषों की गाथा सुनाई
कायमगंज। नगर के सीपी स्कूल में ध्वजारोहण के साथ पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, प्रबंधक सत्यप्रकाश अग्रवाल, निदेशक डॉ. मिथलेश अग्रवाल, प्रधानाचार्य आरके बाजपेई ने महापुरुषों के जीवन के बारे में बच्चों को जानकारी दी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक व समाजसेवी सुरेंद्र गुप्ता बाबा को सम्मानित किया गया। शकुंतला देवी कॉलेज में प्राचार्य वेणु सिंह, प्रधानाचार्य नाहीद जाफरी, सुतीक्ष्ण श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें