फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गंगा में कूदी वृद्धा को गोताखोरों ने बचाया, लोहिया में भर्ती

Wed, 12 Nov 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट पर गंगा नदी में एक वृद्धा ने छलांग लगा दी। पास में ही मौजूद गोताखोरों ने उन्हें बाहर निकाल लिया। वहीं महिला के बैग में मिले कागज में लिखे दामाद के नंबर पर उन्हें मामले की सूचना दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। दामाद और अन्य रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। औरैया जिले के थाना व कस्बा बिधूना की गीतमपुरम कॉलोनी निवासी राकेश गुप्ता की पत्नी राममोहिनी (65) मंगलवार दोपहर को पांचाल घाट पर गंगा किनारे बैठी थीं। अचानक उन्होंने तेज धार में छलांग लगा दी।
वहां मौजूद गोताखोरों ने कूदकर उन्हें निकाल लिया। तब तक वृद्धा बेहोश हो चुकी थीं। घाट पर ही एक बैग रखा मिला। उसमें मिले कागज पर दामाद सोनू गुप्ता के मोबाइल नंबर लिखे थे। बैग में 1230 रुपये भी थे। कागज में अनहोनी होने पर दामाद को सूचना देने की बात लिखी गई थी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पांचाल घाट चौकी पुलिस ने महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाने के सिकंदरपुर निवासी दामाद सोनू गुप्ता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि सास शुक्रवार को उनके घर आई थीं। मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे के बाद वह घर से बिधूना जाने की बात कहकर निकली थीं।
उन्होंने किसी तरह की नाराजगी की बात भी नहीं बताई। इलाज के बाद हालत में सुधार है। थाना प्रभारी कपिल कुमार ने बताया कि वृद्धा के दामाद को रुपये सौंप दिए हैं। महिला आत्महत्या करने की कोशिश के बारे में बताने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें