फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कान्हा गोशाला में गोवंशों की संख्या में गड़बड़ी, भंडारण कक्ष में भूसा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कमालगंज। कान्हा गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे ओवरसाइट कमेटी एनजीटी के चेयरमैन को गोवंशों की संख्या में गड़बड़ी मिली। 32 गोवंश गायब मिलने पर फटकार लगाई। भूसा भंडारण कक्ष खाली पड़ा था। हरे चारे की व्यवस्था भी नहीं मिली। कई रजिस्टर अधूरे मिले। पॉल्यूशन विभाग का रजिस्ट्रेशन न होने पर कारण पूछा। पौधरोपण कराने के निर्देश दिए।
ओवरसाइट कमेटी एनजीटी के चेयरमैन व इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व जज सुरेंद्र विक्रम सिंह राठौर सोमवार सुबह करीब 10 बजे देवरान गढ़िया स्थित कान्हा गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे। उनके साथ कानपुर के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अमित मिश्र भी थे। निरीक्षण के दौरान उन्हें भूसा भंडारण कक्ष खाली मिला। गोवंशों के लिए हरे चारे की भी व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर नगर पंचायत कर्मचारी उदय प्रताप ने बताया कि गोशाला के पीछे टीनशेड में भूसा रखा है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ रमेश शाक्य ने बताया कि तीन दिन पहले ही हरा चारा खत्म हुआ है। चैयरमैन ने कहा कि जून में आरओ द्वारा किए गए निरीक्षण में गोवंशों की संख्या 282 थी। पांच गोवंश की मौत हुई है तो बाकी 32 गोवंश कहां है। इस पर उदय ने कहा कि गोवंश लेने वालों के खाते में रुपया नहीं आया। इस लिए उनका विवरण दर्ज नहीं किया। उन्होंने कर्मचारी की फटकार लगाकर गोशाला से गोवंश देते समय रजिस्टर पर दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें