फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बा स्कूल मिला बंद, अव्यवस्थाओं पर डीएम ने डीआईओएस को फटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतपुर। जिलाधिकारी ने सोमवार को कस्तूरबा आवासीय विद्यालय बंद मिलने पर ताला तुड़वाकर निरीक्षण किया। छात्रावास में न तो बिजली की फिटिंग थी और न ही पंखे। गंदगी की भरमार मिलने पर डीएम ने डीआईओएस को फटकार लगाई और व्यवस्थाएं पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

क्षेत्र के गांव जमापुर में करीब छह वर्ष पूर्व निर्मित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय अभी तक संचालित नहीं हो सका है। सोमवार को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे तो गेट पर ताला लगा मिला। डीएम के निर्देश पर तहसीलदार कर्मवीर सिंह ने गेट का ताला तुड़वा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी विद्यालय के अंदर पहुंचे तो चारों ओर गंदगी दिखाई दी। भवन में न तो बिजली की फिटिंग की गई और न ही एक भी पंखा लगा था। आवासीय विद्यालय में छात्राओं के रहने के इंतजाम ही नहीं हैं। इस पर डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक से पूछताछ की तो वह जवाब नहीं दे पाए। इस पर जिलाधिकारी नाराजगी जताते हुए उनकी कड़ी फटकार लगाई।
डीएम ने विद्यालय में बोर्ड लगाने के साथ ही सभी व्यवस्थाएं शीघ्र पूरी कराने के आदेश दिए। इससे विद्यालय संचालित कर छात्राओं की पढ़ाई शुरू हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें