फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फर्रुखाबाद के निशानेबाजों ने सोने पर लगाया निशाना

विज्ञापन
अंर्तजनपदीय शूटिंग प्रतियोगिता में ट्राफी व प्रमाण पत्र दिखाते स्वर्ण पदक जीतने वाले निशानेबा? - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चौथी अंतरजनपदीय शूटिंग प्रतियोगिता में अभिमन्यु स्पोर्ट्स अकादमी के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर परचम लहराया। खिलाड़ियों ने आठ स्वर्ण, तीन रजत व चार कांस्य पदक जीत कर शील्ड अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

जनपद इटावा की एकलव्य शूटिंग अकादमी की ओर से आयोजित चौथी अंतरजनपदीय शूटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर शील्ड पर कब्जा जमाया। टीम की कोच आरती चतुर्वेदी की अगुवाई में 25 से 28 दिसंबर तक चली प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
अभिमुन्य अकादमी के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जनपद इटावा, मैनपुरी, औरेया सहित छह जनपदों के शूटरों ने प्रतिभाग किया था।
रितिक पाल, हर्षित अवस्थी, राजत, मोहित पाल, नितिन कुमार, सुधांशु चतुर्वेदी, पल्लवी कुमारी, अमित कुमार ने स्वर्ण पदक जीते।
सुधांशु, अनंत राजपूत, मोहित ने रजत पदक जीतकर नाम रोशन किया। विपिन कुमार, वैभव पाल, वंश कटियार ने चार कांस्य पदक जीते। अकादमी के डायरेक्टर अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी अनिल पाल ने विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें