फर्रुखाबाद। खनन की राजस्व वसूली में जनपद मंडल में दूसरे स्थान पर आ गया है। जिले में इस वित्तीय वर्ष में तीन करोड़ दो लाख रुपये की राजस्व वसूली की जा चुकी है।
जनपद में बालू-मिट्टी खनन में राजस्व वसूली का सात करोड़ रुपये लक्ष्य निर्धारित है। इसके सापेक्ष जिले में अब तक तीन करोड़ दो लाख 26 हजार रुपये राजस्व वसूली की जा चुकी है। खनन निरीक्षक राजीव रंजन ने बताया कि मंडल के छह जनपदों में नवंबर तक राजस्व वसूली की समीक्षा में इटावा पहले नंबर रहा।
जबकि फर्रुखाबाद दूसरे स्थान पर रहा। वित्तीय वर्ष के लक्ष्य के सापेक्ष 43.18 प्रतिशत वसूली की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि कन्नौज राजस्व वसूली में सबसे फिसड्डी रहा। फर्रुखाबाद में खनन राजस्व को और बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।