फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लोडर की टक्कर से निषाद पार्टी के जिला सचिव की मौत

Sun, 18 Feb 2024 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल (फर्रुखाबाद)। रिश्तेदार को लेने जा रहे निषाद पार्टी के जिला सचिव की लोडर की टक्कर से मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिवारा निवासी गनेश प्रसाद (22) शुक्रवार की शाम बाइक से एक रिश्तेदार को लेने कस्बा जा रहा था। सवितापुर पुलिया के पास तेज रफ्तार लोडर ने उसके टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। घायल को परिजन पहले कायमगंज सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने रेफर कर दिया। परिजन निजी अस्पताल लेकर चले गए कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। सूचना पर जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप समेत कई पार्टी नेता भी पहुंचे।
विज्ञापन


छह दिन पहले तय हुई थी शादी
गनेश के पिता मुन्नालाल ने बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटे भाई मंगली और हरीचंद्र हैं। बहनें सुनीता और अनीता हैं। वह मजदूरी करके घर का सहयोग करता था। उसकी शादी तय हो गई थी। 11 फरवरी को गोदभराई का कार्यक्रम भी कर दिया था। घर में मां मार्ग श्री व अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें