फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जी उंगली मत दिखाना

Fri, 13 Jan 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
प्र‌तिकात्मक
विज्ञापन
सत्तापक्ष की उंगलियों पर नाचने वाली पुलिस के तेवर चुनाव आचार संहिता लगते ही बदल गए हैं। इसका नजारा शुक्रवार को सपा कार्यालय के बाहर उस समय देखने को मिला, जब सपा जिलाध्यक्ष की स्कार्पियो में झंडा लगा देख आवास विकास चौकी इंचार्ज ने उसे सीज करने का प्रयास किया तो सपा जिलाध्यक्ष से उनकी तीखी नोकझोंक हो गई। पुलिस कप्तान से बात करने के बाद ही चौकी इंचार्ज ने उनकी गाड़ी सीज नहीं की।
विज्ञापन


हुआ यूं कि शुक्रवार को आवास विकास तिराहे पर आवास विकास चौकी इंचार्ज देवेश कुमार चुनाव आचार संहिता के तहत वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुकी अपनी स्कार्पियो गाड़ी से आवास विकास स्थित कार्यालय पहुंचे। गाड़ी में आगे सपा की झंडी लगी देख चौकी इंचार्ज देवेश कुमार कार्यालय पहुंचे और स्कार्पियो सीज करने की तैयारी करने लगे।

इसकी जानकारी मिलने पर कार्यालय के अंदर बैठे जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी बाहर निकलकर आए और उन्होंने उनसे कहा कि बीते दिन बैठक के दौरान जिलाधिकारी और एसपी ने पार्टी पदाधिकारियों को झंडी लगाने की अनुमति दे दी है। चौकी इंचार्ज ने कहा कि उनके पास कोई लिखित आदेश नहीं आया है और इसकी जानकारी भी आला अफसरों ने उन्हें नहीं दी है।
विज्ञापन


इसी को लेकर दोनों के बीच जमकर नोकझोंक होने लगी है। जिलाध्यक्ष ने चौकी इंचार्ज की तरफ उंगली दिखाई तो चौकी इंचार्ज ने सख्त लहजे में कहा कि जिलाध्यक्ष जी उंगली मत दिखाना वह कानूनी दायरे में रहकर अपनी कार्रवाई कर रहे हैं। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने एसपी से मोबाइल पर चौकी इंचार्ज की बात कराई। एसपी के कहने पर चौकी इंचार्ज ने जिलाध्यक्ष की गाड़ी को सीज करने से छोड़ दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के चलते जिलाध्यक्ष की गाड़ी सीज करने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें