फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शौचालय निर्माण में जिला फिसड्डी, डीपीआरओ से मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 31 Oct 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। व्यक्तिगत शौचालय निर्माण व मरम्मत की शासन से समीक्षा की गई तो जिले की स्थिति बेहद खराब मिली।
विज्ञापन

इस पर स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक ने डीपीआरओ को कारण बताओ नोटिस देकर तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

शासन से जिले को स्वच्छ भारत मिशन के तहत 93021 व्यक्तिगत शौचालय की मरम्मत कराने का लक्ष्य दिया गया। इसके सापेक्ष 43983 की मरम्मत कराई जा सकी, जो लक्ष्य का 47.28 प्रतिशत रहा। इसके अलावा 4373 व्यक्तिगत शौचालय निर्माण का लक्ष्य दिया गया। इसके सापेक्ष जिले में मात्र 950 शौचालयों का निर्माण कराया गया जो 21.72 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर मिशन निदेशक ने डीपीआरओ को कारण बताओ नोटिस भेजा। इसमें कहा कि इस लापरवाही से जिले की रैंकिंग प्रदेश में प्रभावित हो रही है। इस तीन दिन में स्पष्टीकरण उपलब्ध कराएं। निर्धारित समय में स्पष्टीकरण न मिलने पर डीपीआरओ के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें