फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की सीमाएं सील होने के बाद भी आराम से आ रहे लोग

विज्ञापन
सीमा पार कर जिले में आ रहे ट्रक की छत पर बैठकर आते लोग। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/मोहम्मदाबाद। अन्य राज्य और जिले के लोगों को जिले में प्रवेश से रोकने के लिए सभी सीमाएं सील कर दी गईं हैं। इससे कोई भी कोरोना पीड़ित जिले में आकर संक्रमण न फैला सके। असल में सीमाएं कागजों में पुख्ता तरीके से सील हैं, वहां फोर्स भी तैनात है। ऐसे में जिले में आने वाले वाहनों और उसमें बैठे लोगों से पूछताछ तक नहीं होती है। इससे ट्रकों की छत पर बैठकर लोग जिले में आ रहे हैं।
विज्ञापन

आसपास के जनपदों में कोरोना पीड़ित मरीज मिलने के बाद जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जनपद की सभी सीमाओं पर खुद पहुंच कर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। अति आवश्यक काम पर ही किसी बाहरी को जांच के बाद प्रवेश देने को कहा। ये सभी कवायद कागजों में पुख्ता तरीके से चल रही है।
वास्तविकता में सीमा में प्रवेश करने के दौरान न तो पुलिस कर्मी रोकते हैं और न किसी की जांच होती है। ये स्थिति रविवार को मोहम्मदाबाद क्षेत्र में काली नदी के पास नजर आई। वहां मैनपुरी की ओर से आने वाले ट्रकों की छतों पर लोग बैठकर जिले में प्रवेश करते रहे। इनको सीमा पर तैनात पुलिस कर्मियों ने रोका नहीं। जो लोग ट्रकों की छत पर बैठकर जिले में आ रहे है उनकी जांच भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

इस लापरवाही से अगर एक भी कोरोना पीड़ित जिले में प्रवेश कर गया तो उससे संक्रमण फैल सकता है। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि काली नदी के पास सीमा पर पुलिस कर्मी तैनात हैं। वहां पूछताछ होती है, धोखे से अगर कोई निकल गया, तो इसकी जानकारी नहीं है। वहां तैनात पुलिस कर्मियों को सचेत रहने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें