फर्रुखाबाद। ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में रविवार को जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव हुआ। इसमें जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। सदर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी को चेयरमैन व सिद्धार्थ मिश्रा को अध्यक्ष चुना गया है।
उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के पर्यवेक्षक वीआर वरुण व जिला ओलंपिक एसोसिएशन के पर्यवेक्षक अंजुम दुबे के नेतृत्व में वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। सर्वसम्मति से सदर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी को चेयरमैन, शिवरत्न सिंह, निशीत सक्सेना, अनुसुइया दीक्षित, रंजीत कटियार को उप चेयरमैन, सिद्धार्थ मिश्रा को अध्यक्ष, राजीव बाजपेई, अवनींद्र सक्सेना, संजीव कटियार, शिवा गहरवार, लालमियां को उपाध्यक्ष चुना गया।
योगेश शुक्ल को सचिव, शिवम बाथम, लक्ष्मण टंडन, अहमद मियां, अमित सक्सेना, ज्योति कठेरिया को सह सचिव, शैलेश मिश्रा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। चेयरमैन चयन समिति में नंदराम राठौर, अनिकेत भारद्वाज, यदुनाथ सिंह, अभिषेक मिश्र, चेयरमैन टेक्निकल समिति में सुनील पाल, महेंद्र मिश्र, मनीष वर्मा, पुष्कर मिश्र को शामिल किया गया। चीफ कोच की जिम्मेदारी जितेंद्र कुमार को दी गई।