फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: डांडिया महोत्सव में फूहड़ गीत बजाने को लेकर नोकझोंक

Mon, 13 Oct 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-35, गेस्ट हाउस में पुलिस के सामने एक दूसरे पर आरोप लगाते दोनों संगठनों के पदा​धिकारी। संवा - फोटो : रेलवे के आरक्षण केंद्र पर तत्काल टिकट के लिए लाइन में खड़े लोग।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डांडिया महोत्सव में हिंदू नेताओं व युवा जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों के बीच फूहड़ गाने बजाने को लेकर नोकझोंक हो गई। पुलिस ने मामला शांत कराया। हिंदू नेताओं का आरोप था कि कार्यक्रम में फूहड़ गीत बजाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

युवा जन कल्याण समिति की ओर से शनिवार देर रात रोडवेज बस स्टैंड के पास एक गेस्ट हाउस में डांडिया महोत्सव कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान विश्व हिंदू परिषद के घटक दल बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। उन्होंने यह कहते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया कि कार्यक्रम में फूहड़ गीत न बजाए जाएं। दूसरे धर्म के लोगों को प्रवेश न दिया जाए।
मौके पर दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजक विधि सिंह ने युवा जन कल्याण समिति के कार्यकर्ताओं से उनके आधार कार्ड मांगे। इसी बात पर अध्यक्ष संजीव बाथम और हिंदू नेताओं के बीच नोकझोंक होने लगी। जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार सिंह और महिला थाना प्रभारी रक्षा सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। अध्यक्ष संजीव बाथम ने बताया कि उनके पास सिटी मजिस्ट्रेट की अनुमति है। एएसपी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें