फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईओ और एनपीआरसी ने एक दूसरे को सुनाई खरी-खरी

Mon, 07 Sep 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
हाउस होल्ड सर्वे को लेकर बीईओ और एनपीआरसी में विवाद हो गया। दोनों लोगों ने एक दूसरे को खरी-खरी सुनाई। विवाद बढ़ने पर बीआरसी पर हंगामा होने लगा। बीईओ ने सभी एनपीआरसी को बीआरसी से बाहर निकाल दिया। इसका विरोध करते हुए 7 एनपीआरसी ने बैठक कर मंगलवार को होने वाली कार्यशाला का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इन्होंने बीएसए को
विज्ञापन


प्रार्थना पत्र भेज कर दायित्व से मुक्त करने की मांग की है। खंड शिक्षा अधिकारी सुमित वर्मा के आदेश पर सोमवार को एनपीआरसी बीआरसी कमालगंज पर हाउस होल्ड सर्वे की रिपोर्ट देने आए थे। न्याय पंचायत मूसाखिरिया के एनपीआरसी राजेंद्र पाल सिंह ने बीईओ को बताया कि प्राथमिक विद्यालय हब्बापुर के प्रधानाध्यापक संजीव यादव ने सूचना देने से मना कर दिया

है। उनके भाई बीएसए कार्यालय में कार्यरत हैं। वह धमकाते हैं। इस कारण हाउस होल्ड सर्वे की रिपोर्ट तैयार नहीं हो सकी। इस पर बीईओ ने नाराजगी जताई। इसको लेकर बीईओ और एनपीआरसी में कहासुनी होने लगी। दोनों ने एक दूसरे को खरी खोटी सुनाई। मामला गर्माने पर बीआरसी पर हंगामा होने लगा। बीईओ ने रिपोर्ट लेकर आए सभी एनपीआरसी को बीआरसी से बाहर
विज्ञापन


निकाल दिया। इससे नाराज एनपीआरसी ने बैठक कर मंगलवार को होने वाली कार्यशाला का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। बीईओ की शिकायत भी बीएसए से की है। इसमें एनपीआरसी पद से कार्यमुक्त किए जाने की मांग की है। बीईओ सुमित वर्मा ने

बताया कि सूचना देने की बजाय एनपीआरसी नेतागीरी कर रहे थे। इस कारण पहले रिपोर्ट देने फिर शिकायत करने की बात कही। इससे वह नाराज हो गए और विवाद करने लगे। इसकी जानकारी बीएसए को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें