फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फर्जीवाड़े में खंड प्रेरकों को बर्खास्तगी नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर शौचालय आवंटन करने के मामले में डीपीआरओ ने दो खंड प्रेरकों को बर्खास्तगी नोटिस दिया है। दोनों के खिलाफ फर्जीवाड़ा करने में मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के तहत कमालगंज ब्लाक में आउटसोर्स पर तैनात खंड प्रेरक आशीष कुमार कश्यप व प्रदीप कुमार को नोटिस दिया है। इसमें कहा कि 22 ग्राम पंचायतों में लाभार्थियों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर एडीओ, बीडीओ व सचिव के फर्जी हस्ताक्षर बनाने के साथ ही कूटरचित डिस्पैच नंबर डालकर शौचालय आवंटित कर दिए गए। इससे दोनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की संस्तुति की गई है। एक सप्ताह में स्पष्टीकरण का संतोषजनक जवाब न मिलने पर सेवा समाप्त कर दी जाएगी। विदित है कि एडीओ सुभाष चंद्र दोनों खंड प्रेरकों के खिलाफ फर्जीवाड़े का कमालगंज थाने में मुकदमा दर्ज करा चुके हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें