फर्रुखाबाद। विश्व युवा कौशल दिवस पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में कौशल प्राप्त करने वाले हुनरमंद प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सिंचाई विभाग के टेक्नीशियन रामलखन को ब्रांड एंबेसडर के रूप में सम्मान मिला। एशियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट पर भी प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया गया।
ठंडी सड़क स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मुख्य अतिथि सांसद प्रनिनिधि रजनीश राजपूत ने विश्व युवा कौशल दिवस का शुभारंभ किया। इसके बाद लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया। राजकीय और निजी आईटीआई के 28 टॉपरों को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। सिंचाई विभाग के ब्रांड एंबेस्डर रामलखन को विशेष सम्मान मिला। इसमें प्रधानाचार्य राजवीर सिंह, ब्रजेश कुमार, रंजीत कुमार सुमन, सच्चिदानंद सागर आदि मौजूद थे।
शहर के मोहल्ला जोगराज स्ट्रीट स्थिति एशियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में मुख्य अतिथि मोहन लाल शुक्ला आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. संदीप चतुर्वेदी, निदेशक सुरेन्द्र पांडेय, प्रबंध निदेशक आकांक्षा सक्सेना ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। अतिथियों ने दीप्ति यादव, मोहम्मद रफी, प्रीती गंगवार आदि को सम्मानित किया। कार्यक्रम में अमित सिसोदिया, दिलीप भारद्वाज ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर शहाना बानो, सोनम शुक्ला, शिल्पी सक्सेना, सुपर्णा मिश्रा, पूर्णिमा दीक्षित, शालिनी तिवारी, सोनेलाल आदि मौजूद रहे।