फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव ले गए

Fri, 07 Oct 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्वाषा ऋषि आश्रम की ओर शुक्रवार की दोपहर डिश संचालक युवक बेहोशी की हालत में गंगा तट पर पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस परिवार के लोग उसे लोहिया अस्पताल लेकर आए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन



कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला केशवनगर कालोनी नेकपुर निवासी दुर्गेश शुक्ला उर्फ पिंटू (32) डिश संचालक था। उसका आफिस भीमसेन मार्केट में है। शुक्रवार को दुर्गेश की गोदभराई का कार्यक्रम बढ़पुर विकास नगर स्थित होटल में था। दुर्गेश सुबह करीब 11 बजे घर से निकल गया।

उसकी गोदभराई का कार्यक्रम होटल में चल रहा था। यहां पर खाना पीना हो रहा था। दोपहर करीब 3 बजे दुर्गेश दुर्वासा ऋषि आश्रम की ओर गंगा तट के किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी संजय गुप्ता फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर भाई कृष्णकांत शुक्ला समेत अन्य लोग आ गए। लोहिया अस्पताल में चिकित्सक ने दुर्गेश को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान भाई ने पोस्टमार्टम न कराए जाने की बात कहकर तहरीर दी और शव को लेकर चले गए।

इस दौरान प्रभारी कोतवाल मिर्जा सदरे आलम बेग भी अस्पताल पहुंच गए। चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक ने गंगा तट पर मौजूद कुछ लड़कों को अपने घर का मोबाइल नंबर दिया और कहा कि वह अब कभी नहीं मिलेगा। युवकों ने यह सूचना उन्हें दे दी। जब वह वहां पहुंचे तो युवक बेहोश था।

युवक की गोदभराई मैनपुरी के भोगांव से हो रही थी। जैसे ही इसकी सूचना लड़की पक्ष के लोगों को हुई तो वह लोग होटल से चले गए। फिलहाल परिजन कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें