फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: किशोरी को ले जाने के आरोपी की पुलिस हिरासत से फरार होने की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। किशोरी को ले जाने के मामले में पुलिस हिरासत से आरोपी युवक के फरार हो जाने की चर्चा रही है। सिपाही सादा वर्दी में रेलवे स्टेशन, टेंपो स्टैंड आदि स्थानों पर खोजबीन करते रहे। पुलिस ने कहा कि आरोपी की तबीयत खराब होने पर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी 21 फरवरी की दोपहर कस्बा में बाजार जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान उसे शाहजहांपुर जनपद के तिलहर थाना के मनसूपुर गोटिया निवासी सोनू बहलाफुसला कर ले गया था। मामले में किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
मुकदमे की विवेचना कर रहे दरोगा ने किशोरी को कुछ दिन पहले खोज लिया। पुलिस आरोपी सोनू को हिरासत में लिए थी।
बुधवार सुबह करीब चार बजे शौचालय जाने की बात कहकर आरोपी सोनू के होमगार्ड को चकमा देकर भाग जाने की चर्चा नगर में फैल गई। सिपाही भी सादी वर्दी में रेलवे स्टेशन, टेंपो स्टैंड व मुख्य मार्ग से गुजर रहीं बसों में खोजबीन करते रहे।
विज्ञापन

सुबह करीब 8 बजे सोनू की मां रूपा देवी व भाई दीपू थाने पहुंचा। किसी को बिना कुछ बताए दोनों चले गए। कार्यवाहक थानाध्यक्ष गीतम सिंह ने बताया कि सोनू को अस्वस्थ होने के कारण लिखित तौर पर उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया। हिरासत से भागने की बात गलत है। क्षेत्राधिकारी अमृतपुर रविंद्र नाथ राय ने बताया कि उन्हें मामले के संबंध में जानकारी नहीं है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें