फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मेले में तमंचे पर डिस्को करना पड़ा भारी, 3 गिरफ्तार

Wed, 05 Apr 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। मेले में चल रही नौटंकी में डांसरों पर नोट लुटाना और तमंचा लहराना तीन युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर उनसे तमंचा व नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

सोमवार रात गांव रुटौल में हर साल की तरह मेला लगा था। मेले में आई नौटंकी में नर्तकियां फिल्मी गानों की धुन पर नाच रही थीं। इसी दौरान एक लग्जरी कार से तीन युवक पहुंचे। युवक नशे की हालत में थे। नशे की हालत में युवक नर्तकियों पर कभी नोट लुटा रहे थे तो कभी तमंचा लहरा रहे थे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। इस पर मंडी चौकी प्रभारी फोर्स के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने तीनों युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए एक युवक ने पूछताछ में अपना नाम आदेश कुमार निवासी ग्राम पपड़ी बताया। तलाशी में उसके पास एक तमंचा 315 बोर व एक कारतूस के साथ 1150 रुपये व एक मोबाइल बरामद हुआ। दूसरे ने अपना नाम उमेश शाक्य निवासी ग्राम मऊ रशीदाबाद बताया। तलाशी में उसके पास दो कारतूस 315 बोर, एक मोबाइल बरामद हुआ। बॉबी उर्फ शिवम निवासी ग्राम रुटौल के पास से 2 कारतूस 315 बोर व 29950 रुपये बरामद हुए। युवक पकड़ी गई लग्जरी कार के कागज नहीं दिखा सके। पुलिस ने कार को कोतवाली लाकर सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें