शमसाबाद। जनसेवा केंद्र के दिव्यांग संचालक की गला कसकर हत्या कर दी गई। शव को बोरे में भरकर मक्का के खेत में फेंक दिया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम में 18 घंटे पहले गला कसकर हत्या करने की पुष्टि हुई।
थाना क्षेत्र के गांव सुतहड़ी निवासी अफसर अली का दिव्यांग पुत्र अजरुद्दीन (25) रोशनाबाद कस्बे में जनसेवा केंद्र चलाता था। वह शनिवार सुबह दुकान पर ट्राईसाइकिल से गया था। शाम को लगभग पांच बजे पड़ोसी सराफा व्यापारी से अजरुद्दीन ने 10 मिनट के लिए जाने की बात कही और निकल गया।
उसके बाद देर शाम तक अजरुद्दीन वापस नहीं आया। सराफा दुकानदार ने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे। आसपास खोजबीन करते रहे, लेकिन अजरुद्दीन का पता नहीं चला। परिजन दुकान बंद करके रात में तलाश करते रहे।
रात 12 बजे परिजनों ने फैजबाग चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार को अजरुद्दीन के गायब होने की जानकारी दी। सुबह ग्रामीण ने हजियापुर-रोशनाबाद मार्ग पर पुराने भट्ठे के पास ट्राईसाइकिल खड़ी होने की जानकारी दी। परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्राईसाइकिल को कब्जे में ले लिया। लगभग 6:30 बजे गांव अद्दूपुर निवासी किसान अल्ली मक्का के खेत में सिचाई करने पहुंचे। वहां एक बोरी पड़ी देखी। अल्ली के शोर मचाने पर अन्य ग्रामीण भी आ गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर बोरी को खोला तो उसमें दिव्यांग का शव बरामद हुआ। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। नसरूद्दीन ने शव की शिनाख्त भाई अजरुद्दीन के रूप में की। नसरूद्दीन ने बताया कि उसकी शादी नहीं हुई थी। एसपी विकास कुमार, एएसपी डॉ. संजय कुमार, सीओ कायमगंज सत्येंद्र कुमार सहित फाेरेंसिक टीम ने मौके पर जांच कर नमूने लिए।
मां हुस्नबानो, भाई नसरूद्दीन, ईदुल व पिता अफसर का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शीघ्र ही घटना का खुलासा करने करने का भरोसा दिया। पिता अफसर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें अजरूद्दीन की 18 घंटे पहले गला कसकर हत्या करने की पुष्टि की गई।
आखिर किसके बुलाने पर दुकान छोड़कर गया था अजरुद्दीन
जनसेवा केंद्र का दिव्यांग संचालक शनिवार को आखिर किसके बुलाने पर दुकान खुली छोड़कर चला गया था। उसकी ट्राईसाइकिल भट्ठे के पास मिली। ऐसे में संभव है कि वह भट्ठे पर ही किसी से मिलने गया था। जहां उसकी गला कसकर हत्या करने के बाद शव को बोरे में रखकर मक्का के खेत में फेंक दिया गया। पुलिस मोबाइल की डिटेल निकालकर इस कड़ी को सुलझाने का प्रयास कर रही है।
प्रेम प्रंसग की ओर भी जांच जारी
जनसेवा केंद्र संचालक की हत्या के मामले में पुलिस प्रेम प्रसंग की ओर भी गंभीरता से जांच कर रही है। एसओजी व सर्विलांस की टीम भी इस मामले में लोगों से जानकारी जुटा रही है। सूत्रों की माने तो पुलिस शीघ्र ही इस मामले का खुलासा कर सकती है।
उझानी में नीट का पेपर देकर बाहर निकलते छात्र और छात्राएं।संवाद
उझानी में नीट का पेपर देकर बाहर निकलते छात्र और छात्राएं।संवाद
उझानी में नीट का पेपर देकर बाहर निकलते छात्र और छात्राएं।संवाद
उझानी में नीट का पेपर देकर बाहर निकलते छात्र और छात्राएं।संवाद
उझानी में नीट का पेपर देकर बाहर निकलते छात्र और छात्राएं।संवाद
उझानी में नीट का पेपर देकर बाहर निकलते छात्र और छात्राएं।संवाद