फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: किसान हत्याकांड में संदेह में आए लोगों का कराया जाएगा लाई डिटेक्टर टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबद। डेढ़ वर्ष पहले नलकूप पर सो रहे किसान की हत्या में संदेह में आए लोगों का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराया जाएगा। हालांकि अभी पत्राचार के बाद तारीख नहीं मिली है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बुढ़नामऊ निवासी रामकुमार कटियार 26 सितंबर 2022 को नलकूप पर सोने गए थे। 27 सितंबर को रामकुमार का शव नलकूप के बाहर मिला था। वजनदार वस्तु से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी गई थी। रामकुमार अविवाहित थे। उनकी किसी से रंजिश नहीं होने की बात सामने आई थी।
भाई अनिल ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में पता चला कि रामकुमार लोगों को रुपये उधार देते थे। उस दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला था।
विज्ञापन

परिवार में जमीन की बिक्री की बात सामने आई। पुलिस ने परिजनों से बात की तो उजागर हुआ कि जमीन का सौदा हुआ था। रुपये का लेन-देन नहीं हुआ था। ऐसे में पुलिस रामकुमार की हत्या में संदेह में आए लोगों को चिन्हित कर लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की तैयारी कर चुकी है। इस संंबंध में विवेचक की ओर से पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन अभी तारीख नहीं मिली है।
इंस्पेक्टर हरिश्याम सिंह ने बताया कि किसान की हत्या में लाई डिटेक्टर टेस्ट के लिए लिखा गया है। तारीख मिलते ही सभी संदेह में आए लोगों का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराया जाएगा।

उझानी में नीट का पेपर देकर बाहर निकलते छात्र और छात्राएं।संवाद

Next
AU ऐप में पढ़ें