फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गंगा में जा रहा नाले का गंदा पानी

Tue, 02 Dec 2025 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-17 गांव गऊ टोला के पास नाले का सर्वे करती टीम। संवाद
विज्ञापन
कायमगंज। नगर से लालबाग, गऊटोला होते हुए कोर्ट पहाड़ी के आगे बूढ़ी गंगा में गिरने वाला नाले का गंदा पानी लंबे समय से नदी में प्रदूषण का कारण बना हुआ है।
विज्ञापन

बरसात और बाढ़ के दौरान यह समस्या और बढ़ जाती है। इसी मुद्दे पर सोमवार को नमामि गंगे तथा संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने पूरे नाले का सर्वे किया। टीम ने नाले के प्रवाह, गंदगी और प्रदूषण स्तर की स्थिति का जायजा लिया।
सर्वे के बाद टीम ने स्पष्ट किया कि यहां गिर रहा दूषित पानी गंगा की स्वच्छता को प्रभावित कर रहा है। इसे रोकने के लिए इस स्थान पर एसटीपी प्लांट लगाए जाने की आवश्यकता है, ताकि नाले का पानी शुद्धिकरण के बाद ही गंगा में पहुंचे। टीम ने संभावित स्थानों का निरीक्षण करते हुए प्रस्ताव की तैयारी के लिए कहा है।
विज्ञापन

सर्वे में जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल, नमामि गंगे के अनुज कुशवाहा व तनमोही भट्टाचार्य, प्रदूषण नियंत्रण विभाग के वैज्ञानिक सहायक एसडी सिंह, जल निगम नगरीय के जेई दीपेंद्र कुमार, ग्रामीण विपिन कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। टीम ने कहा कि गंगा की स्वच्छता के लिए एसटीपी की स्थापना जरूरी कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें