फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल की नली में गंदगी और हथकड़ी मिली कंडम

विज्ञापन
थाना राजेपुर का निरीक्षण करते एएसपी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
राजेपुुर (फर्रुखाबाद)। निरीक्षण को लेकर की गई तैयारियों के बाद भी पिस्टल की नली में गंदगी और हथकड़ी एएसपी को कंडम मिली। मालखाने से लेकर मैैस में सफाई के नाम पर कबाड़ रखा मिला। इस पर एएसपी ने एसओ को फटकार लगाई और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

एएसपी त्रिभुवन सिंह ने शनिवार को थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने के दरोगा संजय, उदयवीर, विवेक कुमार से पिस्टल खुलवाकर देखी। पिस्टल की नली में गंदगी जमी देखकर दीवान से नाराजगी जताई। एएसपी ने कहा कि निरीक्षण की बात मालूम होने के बाद यह हाल है तो बाकी दिनों में सफाई का क्या हाल रहता होगा।
एसआई उदयभान से एंटी राइट गन व एसओ जयंती प्रसाद गंगवार से पेन गन चलवाकर देखी। थाने के शस्त्रागार में मालखाने का सामान भरा देखकर एएसपी ने नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

बैरकों में गंदगी देखकर एएसपी ने कहा कि आप लोग अपने घरों में भी ऐसे ही रहते हो। इसको भी अपना घर समझकर साफ सुथरा रखो। बैरकों में ट्यूब लाइट खराब मिली।
तार लटकते हुए देखकर उसको सही कराने के निर्देश दिए। कंप्यूटर कक्ष का जनरेटर खराब मिलने पर एएसपी ने उसको सही करवाकर चालू करवाने के आदेश दिए। कार्यालय के रजिस्टरों का भी अवलोकन किया और बेहतर रख रखाव करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें