फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रनवे पर गंदगी और गिट्टी, आसपास मिलीं जेट विंग्स से ऊंची झाड़ियां

Sat, 11 Oct 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-18, मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी का निरीक्षण करते जेट सर्विस एविएशन के अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। खिमसेपुर औद्योगिक क्षेत्र में निर्माणाधीन फैक्टरी का काम देखने आए अधिकारियों का चार्टर्ड प्लेन बृहस्पतिवार को मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को जेट सर्विस एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों ने हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। उन्हें रनवे पर गंदगी और गिट्टी के अलावा आसपास घासफूस व जेट विंग्स से ऊंची झाड़ियां मिलीं। जेट सर्विस के डायरेक्टर ने कहा कि हवाई पट्टी मोहम्मदाबाद की देखरेख करने वालों को सात हजार रुपये फीस देने के बाद भी रनवे साफ नहीं किया गया।
बृहस्पतिवार को टेकऑफ करने के दौरान प्लेन बेकाबू होकर रनवे से उतरकर झाड़ियों में घुस गया था। हालांकि इस घटना में पायलट कैप्टन नसीब बामल, कैप्टन प्रतीक फर्नांडिस समेत सभी लोग बाल-बाल बच गए थे। शुक्रवार सुबह जेट सर्विस के डायरेक्टर डॉ. राजीव धर, इंजीनियर संजीव कुमार, पायलट कैप्टन नसीब बामल व कैप्टन प्रदीप फर्नांडिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने प्लेन की भौतिक स्थिति का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विमान के उपकरण खोलकर मैकेनिकल स्टोर खजुराहो भेजे जाएंगे। डॉ. राजीव धर ने बताया की प्लेन उतारने से पहले हवाई पट्टी मोहम्मदाबाद की देखरेख करने वालों को सात हजार रुपये फीस दी गई थी। उन्होंने कहा कि रनवे ट्रैक पर साफ-सफाई नहीं थी। झाड़ियां भी काफी बड़ी-बड़ी थीं। हवाई पट्टी पर जेट के विंग्स से ऊंची झाड़ियां हैं, इससे विंग हवा के कारण टकरा गई। रनवे के आसपास काफी घासफूस थी। रनवे ट्रैक पर गिट्टी उखड़ी पड़ी थीं, जो कि हवा के प्रभाव से प्लेन में टकरा सकती थीं। इससे बड़ा हादसा हो सकता था।
उन्होंने एयरपोर्ट को अनकंट्रोल्ड (अनियंत्रित) बताया। कहा कि डीजीसीए की टीम उन्हें पहले ही अनकंट्रोल्ड रनवे की जानकारी देता तो हम अपना जेट नहीं भेजते, इससे यह हादसा भी नहीं होता। अधिकारियों ने प्लेन ठीक करवाए जाने के निर्देश दिए। हवाई पट्टी पर साफ-सफाई का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
डीजीसीए के सदस्य विवेक कुमार ने इस संबंध में कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से जानकारी ले सकते हैं।

40 एकड़ जमीन पर लगा रहे फैक्टरी
खिमसेपुर औद्योगिक क्षेत्र में करीब 600 करोड़ की लागत से सोम डिस्टिलरीज एंड ब्रेवरीज की सहायक कंपनी वुडपैकर ग्रीन एग्री न्यूट्रिएंट्स प्राइवेट लिमिटेड करीब 40 एकड़ जमीन पर फैक्टरी लगा रही है। इसका जायजा लेने के लिए बुधवार को कंपनी के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर अजय अरोड़ा, भारतीय स्टेट बैंक भोपाल के हेड सुमित शर्मा, राकेश टीकू व मनीष कुमार पांडेय जेट सर्विस एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के आठ सीटर चार्टर्ड प्लेन से सकवाई स्थित हवाई पट्टी पर उतरे थे


प्लेन देखने आ रहे लोग
राजकीय हवाई पट्टी पर दुर्घटनाग्रस्त चार्टर्ड प्लेन को देखने के लिए दूर-दूर से ग्रामीण आ रहे हैं। राजकीय हवाई पट्टी के गेट पर लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। शुक्रवार को सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी हवाई पट्टी पहुंचे। कुछ देर रुकने के बाद वे बिना किसी से कोई बात किए हुए वापस चले गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें