फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में लगाई डुबकी, खिचड़ी भोज कराया

विज्ञापन
शहर के बढ़पुर में मकर संक्रांति पर खिचड़ी वितरित करते लोग। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मकर संक्रांति पर लोगों ने गंगा में स्नान के बाद दान किया फिर खिचड़ी खाई। सड़कों के किनारे हुए भंडारों में राहगीरों को खिचड़ी बांटी गई।
पांचाल घाट पर कल्पवास के लिए पहुंचे भक्तों ने सुबह पांच बजे से स्नान शुरू कर दिया। ठंड की वजह से अन्य भक्तों की संख्या कम रही। दोपहर में धूप निकली के बाद संख्या बढ़ी। भक्तों ने स्नान के बाद तट पर अनुष्ठान भी किए। साधु-संतों को दान किया। घरों में दान कर खिचड़ी खाई गई। भोलेपुर हनुमान मंदिर, बढ़पुर, लोहाई रोड, नेहरू रोड, पक्का पुल, तिकोना में भोज कराए गए। भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा ने खिचड़ी व कंबल बांटे। डॉ. आरके गुप्ता, कन्हैयालाल जैन, दलपल सिंह, केएस कुशवाह, राजीव कनौजिया, प्रफुल्ल अग्रवाल आदि थे। कायमगंज में मंदिरों में हवन यज्ञ किया गया। हिंदू जागरण मंच के नेता प्रदीप सक्सेना ने मुख्य चौराहे स्टाल लगाकर खिचड़ी बांटी। ट्रांसपोर्ट चौराहे, पुल गालिब तिराहा, बजरिया मार्केट, रेलवे रोड, गल्ला मंडी में मंशाराम ने स्टाल लगाए गए। कमालगंज रेलवे रोड और गंगागली के पास खिचड़ी भोज हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें