फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: डीआईजी ने हाई सिक्योरिटी बैरकों में कराई तलाशी

Sat, 22 Apr 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डीआईजी जेल ने शुक्रवार को हाई सिक्योरिटी बैरकों में सघन तलाशी कराई। जेल की मैस व अस्पताल का निरीक्षण कर कारखाने में बने उत्पादों को देखा।
विज्ञापन

प्रभारी डीआईजी जेल शिवहरि मीणा सेंट्रल जेल फतेहगढ़ का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने जेल में बंद टॉप-10 अपराधियों के बारे में जानकारी की। इसके बाद हाई सिक्योरिटी बैरकों की अपने सामने सघन तलाशी कराई। उन्होंने जेल अधिकारियों को शातिर माफियाओं की निगरानी में और सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए। इनसे मुलाकात करने वाले लोगों का पूरा ब्योरा रखने के आदेश दिए। इसके बाद उन्होंने जेल की अन्य बैरकों का निरीक्षण किया। कैदियों से समस्याएं पूछीं और निस्तारण करने का भरोसा दिया। जेल की मैस में बने भोजन की गुणवत्ता परखी। इसके बाद अस्पताल का निरीक्षण कर भर्ती कैदियों के हालचाल लेकर दवा की उपलब्धता भी देखी। जेल के कारखानें में बनी दरी, टेंट आदि उत्पाद देखे। करीब तीन घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधीक्षक पीएन पांडेय सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें