फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धारा में समा गए कई बीघा खेत

Thu, 28 Jul 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
कटान तेज होने से ग्रामीण परेशान है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगा और रामगंगा की तेज धारा में कई बीघा खेत समा गए है। कटान तेज होने से ग्रामीण परेशान है।
विज्ञापन


  रामगंगा के बढ़े जलस्तर से गांव कोलासोता और अलादपुर भटौली में कटान तेज हो गया है। कोलासोता में ओमवीर सिंह का 15 बीघा, जगदीश सिंह का 20 बीघा, सतीश चंद्र का 25, रतीभान का 15, कृपाल सिंह का 10, मदनपाल का 7, वेदपाल सिंह का 3, शिवपाल का 5, रुकमंगल का 5, गजेन्द्र का 4, रामपाल का 2 बीघा खेत रामगंगा की धारा में कट गया है। इसमें चारों ओर पानी हीं पानी हो गया है।
विज्ञापन


अमर जीत सिंह का कहना है कि रामगंगा के बढ़ते जलस्तर ने अब कटान तेज कर दिया है। गांव तक पानी पहुंचने लगा है। गंगा में आई बाढ़ से गांव कुड़री सारंगपुर, मंझा की मढैया, ऊगरपुर, हरसिंहपुर कायस्थ, नगला दुर्गू, संदुरपुर, कछुआगाढ़ा का कटान तेज हो गया है। इन गांवों के खेत तेजी से कट रहे है। शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार गांव ऊगरपुर निवासी लज्जाराम, शिव सागर, बलवीर, रामबहादुर, जोगराज, जयद्रथ के आठ से दस बीघा जमीन पानी में कट गई है। प्रधान कनौजीलाल ने बताया कि कटान तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें