फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से गांव तक डायरिया, दो की मौत

Mon, 16 May 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में डायरिया फैल जाने से अलग-अलग स्थानों पर दो बच्चों की मौत हो गई। कई दर्जन लोग इस संक्रामक रोग की चपेट में हैं। गंभीर मरीजों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फतेहगढ़ कोतवाली के सिविल लाइन मढ़ैया में फैले डायरिया से किरन (3) पुत्री राजकुमार उर्फ राजू की मौत हो गई।
विज्ञापन


यहां हालत गंभीर होने पर कार्तिकेय (8) पुत्र अक्षय, विद्यादेवी पत्नी सुरेश, राजकुमारी पत्नी स्व. छोटेलाल, कुंदन (11) पुत्र राजपाल, अनन्या (4) पुत्र राजपाल, हर्ष (5) पुत्र अजीत। इसी से सटे गांव कुटरा की मढ़ैया में जसोदा (8) पुत्री रवनेश, अंजली (14) पुत्री मानसिंह, सुआकली पत्नी रामप्रकाश और गोविंद (14) पुत्र राम प्रकाश को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसी क्रम में थाना राजेपुर के गांव भरखा में सफाई व्यवस्था न होने के कारण डायरिया से नन्ही बिटिया पुत्री छविनाथ सिंह उर्फ छब्बा, अशफाक पुत्री मेहंदी हसन, रामलखन पुत्र सूरजपाल बीमार हैं। कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार रविवार को नगर के मोहल्ला जटवारा निवासी नरेंद्र सिंह की चार वर्षीय पुत्री नंदनी को शनिवार रात डायरिया हो गया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। रविवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


कायमगंज क्षेत्र में कई मोहल्लों में डायरिया और चिकनपॉक्स फैला है लेकिन स्वास्थ्य विभाग चैन की नींद सो रहा है। रविवार को सीएचसी कायमगंज में कंपिल क्षेत्र के गांव सिसईया नगला निवासी रामनरेश व शाहीपुर निवासी स्वेता को डायरिया होने पर भर्ती कराया गया। वहीं नगर क्षेत्र के मोहल्ला चिलौली पठान की रुकैया, चिलांका की आशा व शहाना, काजम खां की अनीता व संतोषी, नई बस्ती की मोनिका, कुकी खेल की काजल, मोहल्ला बगिया के नन्हें और गांव कुबेरपुर के शहदाब को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

नगर क्षेत्र के विजेंद्र, नीरज, प्रभात, पिंटू का कहना है कि इस भीषण गर्मी में कई संक्रामक बीमारियां फैल रहीं हैं लेकिन कोई भी स्वास्थ्य कर्मी दिखाई नहीं दे रहा है और न ही दवाओं का वितरण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें