फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली में धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। नौ साल की बालिका से हुई छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराने के लिए मोहल्ले की महिलाओं ने कोतवाली घेरकर धरना दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

दरअसल 25 अक्तूबर को नगर के एक मोहल्ले की नौ वर्षीय बालिका को वृद्ध ने पकड़ लिया था। उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। बालिका ने घर जाकर मां को बताया। मां आरोपी के घर पहुंची तो वह गाली-गलौज करने लगा। शनिवार शाम बालिका के पिता को जानकारी हुई।
पिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले को झूठा मानते हुए पीड़ित परिवार को टरका दिया। रविवार शाम मोहल्ले की कई महिलाएं, महिला सभासद के साथ पट्टिकाएं लेकर थाने पहुंचीं। महिलाएं मुकदमा दर्ज करने की मांग कर गेट पर धरने पर बैठ गईं।
विज्ञापन

इस पर लिखा गया मुझे न्याय नहीं मिला तो आत्महत्या कर लेंगे। कुछ देर बाद पुलिस ने महिलाओं को कार्रवाई का आश्वासन देकर उठा दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी राकेश अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रामअवतार ने बताया कि महिलाएं धरने पर बैठ गईं थीं। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें